logo

बेकाबू बस, टक्कर और चीखें; लोहरदगा सड़क हादसे में अब तक जो पता है

तदपोी21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा जिले में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाराती बस और हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। बाराती बस में सवार सभी लोग गुमला जिले के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस हरकत में आ गई है।

35 से ज्यादा लोग बस में सवार थे

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुमला जिले के विशुनपुर के बनालात से एक बस में सवार हो कर 35 से ज्यादा लोग रांची बारात लेकर आए थे। सभी शुक्रवार की देर शाम लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना घटी। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। 

कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में ढाई दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए हैं। वहीं ट्रक का ड्राइवर ड्राइविंग सीट में फंस गया था। हादसे में एक दर्जन से अधिक घायलों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज लोहरदगा और कुडू के अस्पतालों में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग 8:45 बजे रांची की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाराती बस में सवार लोग अपने घर गुमला बिशनपुर के बनालात लौट रहे थे, जबकि लोहरदगा से कुडू की ओर हाईवा जा रहा था। बस की रफ्तार काफी अधिक थी, उसने टक्कर मार दी इसी वजह से यह भीषण घटना हुई है।